हाथरस। ‘मेरा युवा भारत’, हाथरस और जिला पूर्ति कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में ‘5 दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम (ईएलपी)’ का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का मकसद युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की बारीकियां समझाते हुए सरकारी व्यवस्थाओं की जमीनी सच्चाई से रूबरू कराना है। 

शुभारंभ जिला खाद्य विपणन अधिकारी और जिला युवा अधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर खाद्य विपणन अधिकारी ने युवाओं को किसान पंजीकरण (फार्मर रजिस्ट्री) और वितरण प्रणाली की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किसान पंजीकरण से लेकर खाद्यान्न खरीद, भंडारण और वितरण तक का पूरा खेल कैसे चरणबद्ध तरीके से चलता है। वहीं जिला युवा अधिकारी मनीष कुमार ने युवाओं को ‘मेरा भारत पोर्टल’ पर चलने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास के महत्व को समझाते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण करियर में आगे बढ़ने का मजबूत जरिया हैं।

इस प्रशिक्षण में सूरज, सौरभ, अंबे रावत, रामू दीक्षित, दीपक, संदीप और धर्मवीर सहित कुल 7 युवाओं का चयन किया गया है।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *