हाथरस। वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति के बैनर तले डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। डांडिया महोत्सव में समिति की महिलाओं ने जमकर डांडिया नृत्य किया। रविवार को इस कार्यक्रम का आयोजन राधाकृष्णन मंदिर में  किया गया। इस कार्यक्रम में रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने ढोलक और तालियों की संगत पर मां भगवती की स्तुति में नृत्य किया।

समिति की अध्यक्ष प्रगति वार्ष्णेय ने बताया कि यह आयोजन समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को बढ़ावा देना और समाज में महिलाओं के महत्व दर्शाना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। कार्यक्रम में महिलाओं ने मां भगवती की स्तुति में भजन भी प्रस्तुत किए। महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधान पहनकर ढोलक, मंजीरे और तालियों की मधुर संगत पर डांडिया का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में पूजा, अंजू, दीक्षा, सरिता, मोना, अर्चना, सविता, सपना, जागृति, स्मिता, नीतू, मोहिनी, गौरी, दीपा, रानी, चारु, भूमिका, साधना, दीप्ती, गीता,भावना, भूमि आदि उल्लेखनीय रूप से उपस्थित रहीं।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *