हाथरस। प्रमुख साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था संस्कार भारती की एक बैठक ब्रज प्रांत के अध्यक्ष संजय गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आशु कवि अनिल बोहरे के संरक्षण में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से ओज कवि चेतन उपाध्याय को अध्यक्ष, डॉ मिलन कुमार को महामंत्री, श्याम बाबू चिंतन को कोषाध्यक्ष एवं युवा कवयित्री रूपम कुशवाह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुए संस्कार भारती के ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष अनिल राज गुप्ता व सह संयोजक साहित्य कुंवर पाल शर्मा ने कहा कि संस्कार भारती देश की प्रमुख साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था है। यह संस्था देश में साहित्य एवं संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए प्रयत्नरत है। उन्होंने कहा कि हाथरस काका हाथरसी की कर्मभूमि रही है। यहाँ की रज में साहित्य बसा हुआ है।

अध्यक्षीय सम्बोधन में ब्रज प्रान्त के अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि आशु कवि अनिल बोहरे ने संरक्षण में संस्कार भारती क्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ पल्लवित हो रही है। आशु कवि अनिल बोहरे ने कहा कि आज की देश काल परिस्थिति को देखते हुए संस्कार भारती की समाज में महती आवश्यकता है। बैठक में मनोनीत जिलाध्यक्ष को संगठन को प्रभावी रूप से संचालित करने की प्रेरणा दी गई।

बैठक में डॉ जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी, डॉ मुरारी लाल, चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य, मीरा दीक्षित, मनु दीक्षित मनु, सोनाली वार्ष्णेय, सुचेता जॉन, प्राचार्य डॉ सुनीता उपाध्याय, विजय सिंह प्रेमी, दीपक रफ़ी, प्रभुदयाल दीक्षित प्रभु, रोशन लाल वर्मा, सुरेंद्र बांठिया, गोपाल चतुर्वेदी, विद्या सागर विकल आदि उपस्थित थे संचालन एबीवीपी के संगठन मंत्री सर्वेश शर्मा ने किया।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *