1 min read

हाथरस। वसुंधरा एन्क्लेव स्थित नगर पालिका कैंप कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 121वे संस्करण को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों व सभासदों के साथ सुना। इस मौके पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर सभासद दल के नेता अतुल चौधरी, सभासद दिनेश कुमार नन्ने, सभासद अशोक गोला, सभासद काव्य वार्ष्णेय, सभासद प्रतिनिधि सुनील कुशवाह, सभासद प्रतिनिधि पवन दिवाकर, प्रशांत शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नवनीत गौतम, कृष्णा चौधरी, राकेश अनाड़ी आदि उपस्थित थे।

Share the news