1 min read

हाथरस। राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सागर शर्मा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के दिव्यांगजनों के कल्याण, उनके अधिकारों की सुरक्षा, सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक भवनों को दिव्यांगजन-अनुकूल बनाए जाने सहित विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

सागर शर्मा ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दिव्यांगजनों को आ रही समस्याओं से उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया और उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया। साथ ही दिव्यांगजन सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न सुझाव भी प्रस्तुत किए।

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक एवं सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।

Share the news