1 min read

हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल ने वसुंधरा पुरम, लहरा रोड पर वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई। अभियान के तहत 11 पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

क्लब सदस्याओं ने ‘हर पौधा, बेहतर कल की ओर एक कदम’ का नारा देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। अध्यक्ष दीप्ति बूटिया और सचिव डॉ. लक्ष्मी अरोरा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। क्लब समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर करता रहेगा।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राधा गावर, नेहा गुप्ता, पूजा सिंह, सीमा सबलोक एवं दीप्ति अग्रवाल सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Share the news