हाथरस। रविवार को हाथरस के महिला थाना में मदर्स डे का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अखिल भारतीय वार्ष्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ (रजि.) की ओर से महिला थाना पहुंचकर थाना प्रभारी रितु तोमर का जोरदार स्वागत और सम्मान किया गया।
संस्था की महिलाओं ने केक काटकर सभी माताओं को मदर्स डे की बधाई दी। इस मौके पर महिला थाना प्रभारी रितु तोमर ने कहा कि मां का सम्मान किसी एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हर दिन मां का ही सम्मान होता है। उन्होंने सभी माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां के बिना जीवन अधूरा है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष कल्पना वार्ष्णेय, डिम्पल वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, प्रियंशी वार्ष्णेय, पूनम वार्ष्णेय, रेनू वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय, कुसुम वार्ष्णेय, मंजू वार्ष्णेय, मधु वार्ष्णेय, लक्ष्मी वार्ष्णेय, सुनीता वार्ष्णेय, चित्रा वार्ष्णेय, आशु वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय, नीलम वार्ष्णेय और अंजू वार्ष्णेय सहित कई सदस्य मौजूद रहीं।
