हाथरस। थाना मुरसान क्षेत्र के किला मढ़ैया कस्बे में सड़क दुर्घटना के बाद हुई हिंसा में पुलिस ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 8 फरवरी को तब हुई जब एक तेज रफ्तार अर्टिगा वाहन ने करीब तीन साल के एक बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत वाहन चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।

इसके बाद पीड़ित बच्चे के परिजनों और स्थानीय लोगों ने गिरफ्तार आरोपियों को उनके हवाले करने की मांग को लेकर थाना मुरसान के सामने सड़क जाम कर दिया। जब पुलिस लाउडस्पीकर के जरिए भीड़ को समझाने का प्रयास कर रही थी, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने रेलवे लाइन से पत्थर उठाकर थाने पर जमकर पथराव किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पथराव करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मामला दर्ज किया और छानबीन के आधार पर 26 आरोपियों को धर लिया। इन गिरफ्तार किए गए लोगों में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। थाना मुरसान की पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में ला रही है।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *