हाथरस। पार्टी कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण किया। पूर्व जिला महासचिव नीरज कुमार ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा और सामाजिक सुधार में उनके योगदान को बताया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव ने कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का अधिकार शिक्षा के माध्यम से ही मिल सकता है। सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया, वह आज भी प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में छात्र विंग अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ महासचिव राकेश गौतम, महासचिव के.के. वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहमत अली, कार्यालय सचिव रमेश चंद्र, छात्र विंग सचिव करण कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महासचिव द्वारा सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *