हाथरस। संस्कार भारती की महत्वपूर्ण बैठक प्रान्त संरक्षक आशुकवि अनिल बौहरे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में संस्था द्वारा आगामी समय में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई और अहम निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर प्रान्त संरक्षक अनिल बौहरे ने संगठन को मजबूत करने और सांस्कृतिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने पर बल दिया। जिला कोषाध्यक्ष श्यामबाबू चिंतन ने कहा कि संस्कार भारती का लक्ष्य भारतीय संस्कृति, कला एवं मूल्यों का संरक्षण और प्रसार है और इस दिशा में सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए।इस महत्वपूर्ण बैठक में संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इनमें नारायण प्रकाश तिवारी, पूरन सागर, रूपम कुशवाहा, सुनीता उपाध्याय, सोनाली वार्ष्णेय, मुकेश शर्मा, जीवन लाल शर्मा, कुलदीप निबौरिया, श्यामबाबू चिंतन, ए.आर. शर्मा आदि प्रमुख थे। सभी उपस्थित सदस्यों ने आगामी योजनाओं पर अपने-अपने विचार रखे और उनके क्रियान्वयन पर सहमति बनी। बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष चेतन उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने पूरन सागर को मानवाधिकार सहायता संघ भारत का राष्ट्रीय प्रभारी मनोनीत किए जाने पर शॉल उड़ाकर सम्मानित किया।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *