हाथरस।  उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव अरुण कुमार त्रिपाठी ने जनपद हाथरस के वरिष्ठ पत्रकार अशोक रावत को मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस मनोनयन के साथ ही उन्हें शीघ्र कार्यकारिणी गठन करने का निर्देश भी दिया गया। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के नए जिलाध्यक्ष बनने पर अशोक रावत का हाथरस के मान्यता प्राप्त पत्रकारों ने गरिमापूर्ण स्वागत किया। इस मौके पर सभी पत्रकारों ने एकजुटता का संदेश देते हुए अशोक रावत को भरोसा दिलाया कि वे उनके निर्देशानुसार कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। अशोक रावत ने पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि वे मान्यता प्राप्त पत्रकारों की हर समस्या का संज्ञान लेकर उसका निस्तारण कराने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य पत्रकारिता के माध्यम से समाज सेवा को आगे बढ़ाना और पत्रकार समुदाय को एकजुट बनाना है।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *