हाथरस। अहमदाबाद में हुई दुखद विमान दुर्घटना में मृत यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित अन्य सभी दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि सभा में सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि अहमदाबाद से लन्दन जा रही एक अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही हादसे का शिकार हो गई। इस दुखद हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई। भारतीय इतिहास का यह सबसे भयावह हादसा माना जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि इस दुखद हादसे से पूरा देश शोक में डूब गया है।
श्रद्धांजलि सभा में हरिशंकर राणा, रूपेश उपाध्याय, हरीश सेंगर, डमबेश कुमार चक, अनुराग अग्निहोत्री, रामकुमार माहेश्वरी, भूपेंद्र कौशिक, सोनिया नारंग, कुशल पाल सिंह पौरुष, भीकम सिंह चौहान, सुनीता वर्मा, अरुण चौधरी, भोला सिंह रावत, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, राजेश सिंह गुड्डू, प्रदीप शर्मा, गजेंद्र राणा, विष्णु बघेल, गुरदीप राज निरंकारी, नीरेश सिंह, सुचेता जॉन सहित कई भाजपाई उपस्थित थे।