1 min read

हाथरस। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बीती रात भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के विरूद्ध किए गए ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी की शहर कमेटी ने घंटाघर स्थित सेंट जोन्स स्कूल पर आतिशबाजी चला कर एवं मिष्ठान्न वितरित कर हर्ष व्यक्त किया।

शहर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जबरदस्त नारेबाजी की। भाजपाइयों ने कहा कि भारत अपने दुश्मनों को धुल चटाने में सक्षम है। भारतीय सेना देश के दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मार कर आई है।

इस अवसर पर विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, मैनपुरी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, संजय सक्सेना, स्मृति पाठक, प्रदीप शर्मा, योगेश सेंगर, मोहित बघेल, शब्बीर अहमद, सुनीता वर्मा, मोहन पंडित, विष्णु बघेल, संतराज सिंह, रजत अग्रवाल, दिलीप चौधरी, नरेंद्र ग्रोवर, मनोज शर्मा, महेश वर्मा, हिमायूं खान, सुचेता जॉन, सभासद क्षमा शर्मा, शुभम कुलश्रेष्ठ, कृष्ण पहलवान, सोनिया नारंग आदि उपस्थित थे।

Share the news