हाथरस। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा श्री राधाकृष्ण कृपा भवन स्थित कैंप कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेसी हरीशंकर वर्मा की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर साहित्यिक संस्था ब्रज कला केंद्र के तत्वावधान में कवियों ने होली के गीत गाकर माहौल को रंगों से सरोबार कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कवि दीपक रफ़ी द्वारा मां शारदा की वंदना से किया गया। समारोह में उपस्थित साहित्यकारों, कवियों व कांग्रेसियों ने एक दूसरे पर जमकर गुलाल उड़ाया व पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व देश का महापर्व है। इस दिन सभी आपसी राग द्वेष को त्याग कर एक दूसरे से गले मिलते हैं। यह प्रेम का त्यौहार है। आपसी सौहार्द का  त्यौहार है। सभी इस प्रेम और रंग के त्यौहार को अपने  मन, वचन और कर्म में उतारें।

कार्यक्रम में प्रेम सिंह यादव एडवोकेट, एडी शर्मा, वरिष्ठ कवियत्री मीरा दीक्षित, रोशन लाल वर्मा, प्रदीप पंडित, बाबा देवी सिंह निडर, राजेश उपाध्याय ने काव्यपाठ किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार श्याम बाबू चिंतन ने किया। इस अवसर पर पंडित ऋषि कुमार कौशिक, मनमोहन अग्रवाल, गिरिराज सिंह गहलोत, काजल चौधरी, ठाकुर आकाश सिंह, चौधरी उदल  सिंह, विजय कुमार चौहान, विष्णु कुमार, आमना बेगम, नवल नरूला, चांद मोहम्मद, मोहम्मद तौसीफ, जगदीश शर्मा एडवोकेट, बॉबी, राजेश वाल्मीकि, रिंकू, रवि वाल्मीकि, अभिषेक, संतोष उपाध्याय, पन्नालाल, प्रशांत आदि उपस्थित थे।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *