अमित राज शर्मा 

हाथरस। निःस्वार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में मेंडू गेट स्थित गोपाल धाम में चौथे पत्रिका विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं श्री रामचंद्र की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
                            कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने संस्थापक विष्णु अग्रवाल, मुख्य अतिथि डॉ विकास शर्मा, डॉ अमित साहनी, यश वार्ष्णेय व नितिन अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
                       उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित  करते हुए निःस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे विभिन्न समाजसेवी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर संस्थान द्वारा प्रकाशित नवीन पत्रिका का विमोचन किया गया।
                               कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नीरज चक्रपाणि सहित अन्य पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी सीए प्रतीक अग्रवाल, प्रवक्ता हिमांशु गौड़, कोर्डिनेटर चंद्र प्रकाश अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरुण राघव, सह सचिव निष्कर्ष गर्ग, वरुण अग्रवाल, ध्रुव कोठीवाल, लोकेश सिंघल, रंगेश शर्मा, संदीप गोयल, अवधेश कुमार बंटी, विशाल सोनी, मनीष कुमार मित्तल, सुनील कुमार, कनज सारस्वत, सौरभ शर्मा, दीपांशु वार्ष्णेय, स्वदेश वार्ष्णेय, आशीष अग्रवाल, अतीश अग्रवाल आदि उल्लेखनीय रूप से उपस्थित थे।