1 min read
हाथरस। एमजी पॉलीटेक्निक कॉलेज में तीन दिवसीय मेले का आज समापन हो गया। मेले में केंद्र सरकार के दस व प्रदेश सरकार के आठ वर्ष में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। समापन समारोह में सांसद अनूप प्रधान ने कहा कि प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश भर में इस प्रकार के समारोह आयोजित किए गए हैं। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है। इस अवसर पर जिलाधिकारी राहुल पांडेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित जिले के आला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
Share the news