हाथरस। पिछले दिनों जिले के सात खंड शिक्षा अधिकारीयों के अन्य जिलों में स्थानांतरण के बाद जिले को पांच नए खंड शिक्षाधिकारी मिल गए।
बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने आदेश जारी कर सभी खंड शिक्षाधिकारियों को विभिन्न विकास खण्डों में तैनाती दे दी है। बीएसए के आदेश के क्रम में, शशिबाला को सासनी, उमेश कुमार गौतम को हाथरस, रामशंकर को नगर क्षेत्र के साथ साथ मुख्यालय, विनोद कुमार को सिकंदराराऊ विकास खंड के साथ साथ हसायन, राजेश कुमार चौधरी को सादाबाद विकास खंड के साथ साथ सहपऊ तथा आरती को मुरसान विकास खंड में तैनाती दी गई है।
बीएसए ने सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने आवंटित विकास खंडों में तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही, उन्होंने सभी अधिकारियों को शासकीय कार्यों का नियमानुसार एवं समयान्तर्गत संपादन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
