हाथरस। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला प्रभारी अनिल चौधरी, विधानसभा प्रभारी पूनम वार्ष्णेय, सदर विधायक अंजुला माहौर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, सिकंदराराऊ विधानसभा प्रभारी सुनील पांडेय तथा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने अभियान की तैयारियों पर चर्चा की। संचालन जिला महामंत्री राजेश सिंह गुड्डू ने किया।
बैठक में आगामी 17 नवंबर से शुरू होने वाले अभियान के तहत मतदाता सूची से छूटे पात्र लोगों को जोड़ने की रणनीति बनाई गई। इसके लिए पात्र मतदाताओं के फार्म संख्या-6 भरवाने और उन्हें मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता और निष्ठा के साथ अभियान में जुटने का आह्वान किया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रह जाए। बैठक में जिला पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
