हाथरस। तहसील सिकंदराराऊ के जीटी रोड स्थित सपा कैंप कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल के नेतृत्व में सैकड़ों प्रजापति समाज के लोगों का फूलमाला, पटका व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वीपी सिंह नेताजी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री दयाराम प्रजापति, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल व विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवकीनंदन प्रजापति ने दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मान समारोह में मंचासीन अतिथियों को 51 किलो की फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में प्रजापति समाज बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ रहा है। इस बार प्रजापति समाज ने मन बना लिया है कि पीडीए के साथ जुड़कर पीडीए जननायक अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव प्रजापति समाज के साथ छल किया है। भाजपा ने प्रजापति समाज का वोट लेकर कभी मुड़कर उनकी तरफ नहीं देखा, जिसके कारण प्रजापति समाज अपने आप को पीड़ित, दुखी व अपमानित महसूस कर रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ठाकुर दास, छेदेलाल प्रजापति, कुमरपाल सिंह प्रजापति, सत्य प्रकाश प्रजापति, समर सिंह प्रजापति, वीरेंद्र सिंह प्रजापति, राम खिलाड़ी प्रजापति, नेम सिंह प्रजापति, बच्चू सिंह प्रजापति, किरोड़ी लाल प्रजापति, राम सिंह प्रजापति, रूपराम प्रजापति, जयंती प्रसाद प्रजापति, अर्जुन सिंह प्रजापति, राकेश प्रजापति, सतीश प्रजापति, रघुवीर सिंह प्रजापति, बंगाली सिंह प्रजापति, भूरी सिंह प्रजापति, गेंदालाल प्रजापति, शिवकुमार प्रजापति व लवकुश प्रजापति आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुशील यादव ने किया।
1 min read
