हाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गौशाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डीपी भारती रहे।

कार्यशाला का शुभारम्भ पं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुख़र्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डीपी भारती ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, प्रधानमंत्री मोदी की जीवनी पर प्रदर्शनी, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, नमो मैराथन दौड़, दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर संगोष्ठी व अन्य कार्यक्रम शामिल हैं।

सदर विधायक अंजुला माहौर ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे जोश के साथ मनाया जाएगा। विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा ने भाजपाइयों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के लिए विकास की विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने भाजपाइयों से सेवा पखवाड़ा अभियान की सफलता के लिए सक्रिय योगदान देने की अपील की।

कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर परमार, महेंद्र सिंह आचार्य, प्रीती चौधरी, अभियान संयोजक हरीश सेंगर, सह संयोजक मुकेश चौहान सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता  उपस्थित थे।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *