हाथरस। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव कुमार यादव ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बाबूओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। जारी आदेश के अनुसार संतोष कुमार को सासनी व मुरसान से स्थानांतरित कर सिकंदराराऊ भेजा गया है। दर्शन कुमार को सादाबाद एवं सदर से हटाकर सदर में तैनात किया गया है। कृष्ण कुमार को सहपऊ से सासनी भेजा गया है। शराफत अली को सिकंदराराऊ से सादाबाद स्थानांतरित किया गया है। पूर्ति निरीक्षक डॉली शर्मा को सिकंदराराऊ से मुख्यालय में नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्ति निरीक्षक श्याम बाबू को सासनी के साथ-साथ सिकंदराराऊ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सभी कर्मचारियों को शीघ्र नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
