अमित राज शर्मा हाथरस। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संस्थान के निदेशक स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 13 फरवरी को सरोजनी नायडू के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। सरोजनी नायडू उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल थी। वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की सक्रिय नेता थी और अपने साहित्यिक कार्यों के लिए जानी जाती है। महात्मा गांधी द्वारा उन्हें ‘‘भारत कोकिला’’ की उपाधि दी गई। उन्होंने कहा कि प्राचीन समय से ही महिलाओं का समाज और परिवार में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रहा है। पूर्व में महिलाओं का जीवन दुख, दर्द, उपेक्षा की पटकथा प्रस्तुत करता रहा है, जिसका पुरूष प्रधान समाज में पुरूष की इच्छापूर्ति करना व अपने दुर्भाग्य पर आंसू बहाना मात्र था। समय परिवर्तन के साथ नारी के श्रम, तपस्या अनवरत् प्रयत्न एवं दृढ़ संकल्प ने उसे श्रद्धा का स्वरूप बना दिया है और वह आत्म-विश्वास का प्रतिमान बनकर मानव-जीवन में अमृत तुल्य बनकर उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किये हुए हैं। प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि नारी सृजन और ममता की प्रतिमूर्ति है। नारी जब आत्मनिर्भर और सशक्त बनती है तो वह न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे समाज को सकारात्मक दिशा देती है। महिलाओं का शिक्षित होना सशक्तिकरण का पहला एवं अंतिम कदम है। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय ने कहा कि आधुनिक युग में महिलायें पुरुषों से अधिक सशक्त हैं। शिक्षा से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुयी हैं। इस अवसर पर विद्यालय में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए उप प्रधानाचार्य शाजिया रफ़ीक खान, कोर्डिनेटर डॉ रेखा जादौन, शिक्षिका चारु गुप्ता, ललिता पाठक, निधि रावत, रिचा वार्ष्णेय, निधि अरोरा, सत्यवती, मानसी वर्मा, सोनिया कुमारी, गीता गौतम, मोनिका दुबे, अल्पना राठी, सारिका सोनी, ललिता कुलश्रेष्ठ, प्रियंका जैन, प्रियंका वार्ष्णेय, बबिता भारद्वाज, निधि चतुर्वेदी, कोमल अग्रवाल, सुनीता राय, निधि शर्मा, प्राची शर्मा, सारिका गुप्ता, रिया जैन, काजोल वार्ष्णेय, मुस्कान शर्मा को संस्थान के निदेशक स्वतंत्र कुमार गुप्त, प्रधानाचार्य पूनम वार्ष्णेय व प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। Post navigation रविदास जयंती पर एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया महिला अस्पताल, कस्तूरबा विद्यालय एवं वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण