हाथरस। ऑपरेशन सिन्दूर की ऐतिहासिक सफलता पर जनपद के विभिन्न संगठनों की मातृ शक्तियों ने नगर में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने पाकिस्तान के विरुद्ध भारतीय सेना द्वारा प्रदर्शित किए गए अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को नमन व वंदन किया। महिलाओं ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वन्देमातरम आदि उद्घोष लगाए। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्ग़ों से होकर गुजरी।
तिरंगा यात्रा में आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संस्था, राष्ट्र सेविका समिति, भारत विकास परिषद, भाजपा महिला मोर्चा, पातंजलि योगपीठ, नेकी की दूकान, हिन्दू महासंघ महिला शाखा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आर्य समाज आदि सामाजिक, राजनैतिक व धार्मिक संगठनों की महिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
इस अवसर पर तिरंगा यात्रा जिला समन्वयक डॉ प्रतिभा भारद्वाज, महिला समन्वयक हरिगढ़ विभाग प्रज्ञा वार्ष्णेय, नगर पालिकाध्यक्ष हाथरस श्वेता चौधरी, आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष डौली माहौर, संध्या आर्य, अनु विमल, इंदिरा जायसवाल, सोनिया नारंग, शालिनी पाठक, प्रतिभा राजपूत एडवोकेट आदि उल्लेखनीय रूप से उपस्थित थे।