हाथरस। अल्हड़ संगीत शिक्षालय के होनहार विद्यार्थियों ने अपनी कला से जिले का मान बढ़ाया है। शिक्षालय के छात्र राघव शर्मा ने शास्त्रीय गायन (युवा वर्ग) और माधव शर्मा ने तबला वादन (सोलो) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता प्रदेश सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें दोनों विद्यार्थियों ने शानदार उपलब्धि प्राप्त की।

प्रदेश स्तर पर शीर्ष स्थान पाने के बाद दोनों प्रतिभाशाली छात्रों को 26 जनवरी के अवसर पर लखनऊ स्थित प्रेरणा स्थल कला ग्राम में अपनी कला का प्रदर्शन करने का विशेष अवसर भी मिला। इस शानदार उपलब्धि के मौके पर आज मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने एक समारोह में राघव और माधव को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया।

समारोह में मौजूद गणमान्य नागरिकों और संगीत प्रेमियों ने दोनों विद्यार्थियों के हुनर की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पर्यटन अधिकारी जरीना बानो और संगीत अध्यापिका आरती शर्मा भी उपस्थित रहीं।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *