अमित राज शर्मा

हाथरस। संघ समाज निर्माण का कार्य करता है। संघ की शाखा पर व्यक्ति निर्माण होता है। संघ के कार्यों का विश्व पटल पर समर्थन हो रहा है। संघ का स्वयंसेवक अपनी सनातन संस्कृति , अपने समाज और अपने राष्ट्र के लिये समर्पित जीवन जीता है। हिन्दू समाज के संरक्षण व संगठन का कार्य करता है। वर्षो के संघर्ष के बाद एकजुट हिन्दू  आज गर्व से कहता है कि हम हिन्दू है। यह बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह डॉ प्रमोद ने लेबर कॉलोनी स्थित परशुराम पार्क में आयोजित शतोत्कर्ष एकत्रीकरण कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कही।

                                                                           उन्होंने कहा कि वर्ष 1925 में संघ के स्थापना के बाद राष्ट्र विरोधियों द्वारा तरह तरह के षड़यंत्र द्वारा संघ को रोकने एवं खत्म करने की कोशिश की गई। हिन्दू समाज को संगठित एव संरक्षित करने वाले संघ को छः फुट जमीन में गाड़ने की बात भी इस देश मे कही गई। लेकिन तन मन धन सर्वस्व समर्पित करने वाले संघ के स्वयंसेवक अपने राष्ट्र और अपने समाज की सेवा करते हुये निरन्तर आगे बढ़ते गये। उन्होंने कहा कि संघ अपने इस शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज जागरण का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की परिवार व्यवस्था का अनुसरण आज पूरा विश्व कर रहा है। हम प्रकृति प्रेमी है तभी तो बृक्षो को पूजते है,परिवार और समाज को अपना मानते है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता , कुटुम्ब प्रबोधन , पर्यावरण ,स्वदेशी और नागरिक कर्तव्यों के साथ यह देश आगे बढ़ेगा और समृद्ध समाज एव विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा करेगा।
                                                                             इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों आरएसएस के क्षेत्र कार्यवाह डॉ प्रमोद, विभाग प्रचारक गोविन्द, जिला संघचालक डॉ यूएस गौड़ व नगर संघचालक डॉ पीपी सिंह ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। स्वयंसेवक जितेंद्र सोनी ने एक गीत प्रस्तुत किया। मंचासीन अतिथियों का परिचय जिला कार्यवाह रामकिशन सिसौदिया ने दिया।
                                                                          इस मौके पर जिला प्रचारक रवि, नगर प्रचारक शिवम, मुरसान नगर व खंड प्रचारक संजीव, विभाग सह कार्यवाह अजय कुलश्रेष्ठ, विभाग सह संपर्क प्रमुख दुर्गेश, जिला बौद्धिक प्रमुख पवन शर्मा, जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, जिला सेवा प्रमुख योगेश बागड़ी, जिला अभिलेखागार प्रमुख सागर शर्मा, जिला सह संपर्क प्रमुख मुकेश, सह नगर संघचालक धर्मेंद्र सिंह, सह नगर कार्यवाह टिंकू राना, जिलाध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच संदीप शर्मा, अभिषेक रंजन आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष ग्राहक पंचायत मनोज बूटिया, जिलाध्यक्ष स्वदेशी जागरण मंच अजय राघव, जिलाध्यक्ष लघु उद्योग भारती नितिन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रोजगार भारती वैभव मोहता, जिलाध्यक्ष अधिवक्ता परिषद त्रिलोकी, जिला मंत्री विश्व हिन्दू परिषद प्रवीण खंडेलवाल, गोपाल कृष्ण, सुनीत आर्य, राजेश गुड्डू, रवि चौहान भट्टे वाले, हरीश सेंगर, रूपेश उपाध्याय, सुमित शर्मा सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी संदीप जैन ने की।