हाथरस। ग्राम पंचायत परसारा में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सेवा प्रमुख मदन ने मुख्य वक्ता के रूप में संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ ने कभी भी समाज में वर्ग भेद नहीं किया है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में संघ के स्वयंसेवकों के समर्पित कार्यों की सराहना देश के साथ-साथ विदेशों में भी हो रही है। उन्होंने हिन्दू समाज से एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने की अपील की। लक्ष्मीनारायण महाराज ने हिन्दू समाज से सभी मतभेद भुलाकर एकसूत्र में बंधने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिगंबर सिंह सिसोदिया ने की जबकि ग्राम प्रधान मनोज सिसोदिया ने संचालन किया।

इस अवसर पर मनोरमा, गोपाल, वीरी सिंह राणा, रविकांत जोशी, राहुल सिंह, शिवम, नवीन प्रधान, एडीजीसी अशोक कुमार सिंह एडवोकेट, भाजपा नेता नीरेश कुमार सिंह, लोकेश राणा, प्रवीण सिसोदिया, धारा सिंह, मनवीर सिंह, दौलत सिंह, होडल सिंह, सुरेश सिंह, दशरथ सिंह, ओमी पहलवान, प्रेमपाल सिंह, लाखन सिंह, वीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, भगवान सिंह, जगदीश सिंह, लालाराम साहसी, छतर सिंह, महेश सोलंकी, मुकेश कुमार, ईश्वरी प्रसाद, राजू सिंह, भोला मंगल सिंह सहित बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग मौजूद रहे।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *