हाथरस। साकेत कॉलोनी स्थित धर्मेश शर्मा के आवास पर राष्ट्रीय विप्र एकता मंच की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने मनोनयन पत्र सौंपकर धर्मेश शर्मा को हाथरस जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के संगठन और एकजुटता पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक का शुभारंभ भगवान परशुराम की छवि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी का फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि ब्राह्मण सदैव से सनातन धर्म का ध्वजवाहक रहा है और धर्म की रक्षा के लिए हर युग में त्याग और संघर्ष करता आया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और सनातन धर्म व राष्ट्र को कमजोर करने वाली शक्तियां समाज को तोड़ने का प्रयास कर रही हैं। इनका मुकाबला करने के लिए ब्राह्मण समाज को सभी भेदभाव मिटाकर एकजुट होना होगा।
प्रदेश महासचिव राकेश उपाध्याय ने कहा कि समाज के मान-सम्मान की रक्षा के लिए संगठन अत्यंत आवश्यक है। वहीं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मोहित उपाध्याय ने आपसी मतभेद भुलाकर समाज को संगठित करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर नव नियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश शर्मा का स्वागत किया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, सोनू शर्मा, बृजेश शर्मा, नितिन उपाध्याय, संतोष शर्मा, गौरव शर्मा, सुमित शर्मा, हर्षित उपाध्याय, मोहित उपाध्याय, राकेश उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *