हाथरस। कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि हाथरस जंक्शन स्टेशन स्थित नेहरू पार्क में मनाई गई।
कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष आरके राजू नेता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष व कासगंज के कोर्डिनेटर चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने देश की आजादी के लिए जेल की यातनाएं सही और देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। देश के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में बीना गुप्ता एडवोकेट, विष्णु कुमार, पवन पंडित, श्याम शर्मा, हरीशंकर वर्मा, मनोज कुमार गुप्ता, अमित कुमार, संटू गुप्ता, उमंग कुमार, बंटी शर्मा, पप्पू गुप्ता, बंटी गुप्ता आदि उपस्थित थे।