हाथरस। दि कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, हाथरस के वर्ष 2026-27 के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन रहा। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में गहमा-गहमी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर नामांकन पत्र दाखिल किए।

अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें श्री बनी सिंह यादव, अधिवक्ता और श्री शिवहरी शर्मा, अधिवक्ता शामिल हैं। वहीं महासचिव पद के लिए दीप प्रकाश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दाउदयाल शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अखंड प्रताप सिंह, सह सचिव पद के लिए विनोद कुमार गौतम और कोषाध्यक्ष पद के लिए राहुल यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य सभी पदों पर एक-एक ही नामांकन होने के कारण इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है। औपचारिक घोषणा चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद की जाएगी।

अध्यक्ष पद के दोनों प्रत्याशियों ने बार के सदस्यों से संपर्क शुरू कर दिया है। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

चुनाव प्रक्रिया का संचालन मुख्य चुनाव अधिकारी कुमार शर्मा, अधिवक्ता, संदीप कुमार शर्मा, अधिवक्ता एवं कमल प्रकाश सैगर, अधिवक्ता द्वारा किया जा रहा है।

Share the news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *