हाथरस। सिकंदराराऊ के अगसौली चौराहे पर महान सम्राट पृथ्वीराज चौहान के प्रधान सेनापति धीर सिंह पुंढीर की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
इस मौके पर विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि धीरता, पराक्रम और निष्ठा के प्रतीक धीर सिंह पुंडीर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका त्याग, नेतृत्व और समाज के प्रति समर्पण सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। धीर सिंह पुंडीर हरिद्वार के शासक चंद्र पुंडीर के ज्येष्ठ पुत्र थे। उनके अद्भुत पराक्रम और बहादुरी को देखते हुए सम्राट पृथ्वीराज चौहान द्वारा उन्हें सेनापति नियुक्त किया गया था। उन्होंने 11वीं शताब्दी के दौरान भारत के खिलाफ मोहम्मद ग़ोरी के नेतृत्व में तुर्कों द्वारा किये गए आक्रमणों का मुंहतोड़ जवाब दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, अवनीत सिंह टिल्लू, ब्लॉक प्रमुख हसायन धर्मेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख अकराबाद राहुल सिंह, पंकज गुप्ता, नितिन पुंढीर, सुरेंद्र सिंह पुंढीर, राजीव पुंढीर, विक्रम सिंह, आशीष सिंह, शिवम् सिंह, जितेंद्र राजपूत, शक्ति सिंह, मोनू ठाकुर, धर्मेंद्र टाइगर, अभय सिंह, विशाल राज चौहान, कर्दम सिंह, रानू चौहान, जयपाल सिंह चौहान, सतेंद्र सिंह पुंढीर, वीरेश पुंढीर आदि उपस्थित थे।