हाथरस। तहसील सासनी के गांव नगला गढू में अज्ञात कारणों से एक किसान की बारह बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार उर्फ़ बंटो की गेंहू की फसल में किन्ही कारणों से आग लग गई। आग देखकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद भी ग्रामीण व किसान आग पर काबू नहीं पा पाए। सूचना पर पहुंची दमकल ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक किसान की फसल जलकर स्वाहा हो गई।
अज्ञात कारणों के चलते बारह बीघा फसल जलकर स्वाहा
