अमित राज शर्मा
हाथरस। संत रविदास जयंती के अवसर पर एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक स्वतंत्र कुमार गुप्त, प्रधानाचार्य पूनम वार्ष्णेय व संस्थान के प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता एडवोकेट ने संत रविदास के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर व माल्यार्पण कर किया। संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए संस्थान के निदेशक स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कहा कि संत रविदास ने समाज में व्याप्त जातिवाद का विरोध कर मानव मात्र को समान बताया। संत रविदास एक महान भक्त, संत, समाज सुधारक एवं कवि थे। उनके द्वारा दिया गया प्रेम, एकता और भक्ति का सन्देश आज भी लोगों को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि उनके दोहे आज भी प्रासंगिक हैं और मानवता को सही दिशा दिखाते हैं। संत रविदास की जयंती पर हमें उनके संदेशों को आत्मसात कर समाज में सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना है। संस्थान के प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि संत रविदास भक्ति आंदोलन के प्रमुख संत थे। उन्होंने निष्काम प्रेम व मानव सेवा पर बल दिया। गुरु नानक देव, मीराबाई जैसे महान व्यक्तित्वों ने उन्हीं के द्वारा आध्यात्मिक प्रेरणा ली। उनके द्वारा रचित अनेक पद, दोहे सिक्खों के पवित्र ग्रन्थ गुरू ग्रन्थ साहिब में संकलित है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य शाजिया रफ़ीक खान, कोर्डिनेटर डॉ रेखा जादौन, ललिता पाठक, ज्योति शर्मा, मुस्कान शर्मा, निधि शर्मा, सारिका गुप्ता, रिया जैन, निधि अरोरा, प्राची शर्मा, मानसी वर्मा, मोनिका दुबे, अंकित वार्ष्णेय, मौ दानिश, ई० ललिता कुलश्रेष्ठ, संजय मिश्रा, राधा सारस्वत, गिरीश वर्मा, ऋचा वार्ष्णेय, गीता गौतम, जीतेन्द्र कुमार, प्रियंका जैन, हिमांशु वार्ष्णेय,, पुनीत वार्ष्णेय, पुनीत कुमार गुप्ता, जीतू अरोरा, राजेन्द्र प्रसाद, सत्यवती आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में निदेशक स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।